भटहट के दलाल चौराहे पर ट्रांसफार्मर जलने से मची भगदड़ !
भटहट,गोरखपुर (न्यूज ग्राउंड) वोलेंटियर पत्रकार मैनुद्दीन अली : आज दोपहर में भटहट कस्बे के दलाल चौराहे पर लगा 250 केबी का ट्रांसफार्मर अचानक जलकर राख हो गया उस समय आसपास की दुकानों पर बैठे लोगों में मची भगदड़। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई। वहीं आग तेज होने से बगल में एक गुमटी नुमा दुकान उस आग के चपेट में आ गया। बताते चले की जल रहे ट्रांसफार्मर के पास एक मकान स्थापित है। और गलिमत हुआ कि समय रहते स्थानीय लोगो के सहयोग से मौके पर पहुंचे विधुत कर्मचारीयों ने जल रहे ट्रांसफार्मर के आग पर काबू पा लिया। नही तो बड़ी घटना घट सकती थी। वहीं सूचना पाकर मौके पर चौकी पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है की आग लगने से आधा घंटे पहले जले ट्रांसफार्मर को विधुत विभाग के कर्मचारीयों द्रारा मरम्मत को लेकर मुआएना किया गया था।
इस सम्बन्ध में जेई मनोज कुमार का कहना है की ज्यादा देर तक चलते चलते ट्रांसफार्मर ओवर हिट होकर क्वाएल दगने से आग लग गई। जो केबिल पकड़ कर आग फैल गई।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बैकल्पिक व्यवस्था से आधी सप्लाई चालू कराई जा रही है। बाकी का काम चल रहा है। जल्द ही जले ट्रांसफार्मर को ठीक कर विधुत आर्पूती बहाल कर दी जायेगी