Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
राष्ट्रीय
By   V.K Sharma 09/05/2020 :22:12
रियाज नायकू के मरने से कांपे पाकिस्तानी आतंकी, हिज्बुल में हाहाकर, सलाहुद्दीन बोला- इंडिया का पलड़ा भारी
 

नई दिल्ली (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : जम्मू-कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के कमांडर रियाज नायकू को ढेर किए जाने से उसके आका सैयद सलाहुद्दीन को बड़ा सदमा लगा है। अमेरिका की ओर से वैश्विक आतंकवादियों की सूची में शामिल और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के मुखिया ने नायकू के गम में पिछले दिनों पाकिस्तान में एक शोक सभा की है। वह यह भी कहता है कि पाकिस्तान की नीतियां कमजोर हैं और भारत का पलड़ा भारी है। 
सामने आए एक वीडियो में सलाहुद्दीन नायकू की तारीफ करता हुआ सुना जा सकता है। वह कहता है कि नायकू ने 2017 में जिम्मेदारी संभाली थी। तब से अब तक वह भारत के लिए शिकन साबित हो रहा था। उसके सिर पर अच्छी रकम घोषित की गई थी। सलाहुद्दीन कहता है कि नायकू के मारे जाने से उसे बहुत दिली सदमा लगा है।
वीडियो में सलाहुद्दीन यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत का पलड़ा भारी है और इसके लिए पाकिस्तान की कमजोर नीतियों को जिम्मेदार बताता है।
गौरतलब है कि बुधवार को जम्मू कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के टॉप आतंकी रिजाय नायकू को सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान में मार गिराया था। नायकू साउथ कश्मीर के अवंतिपोरा में अपने गांव में परिवार से मिलने आया था। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने उसे घरे लिया। एक अन्य आतंकवादी के साथ वह मुठभेड़ में मारा गया।
नायकू का दूसरा नाम जुबैर उल इस्लाम और बिन कासिम भी था और वह कश्मीर में सबसे ज्यादा अनुभवी आतंकी था। 5 जून को रियाज नायकू हिज्बुल मुजाहिद्दीन में 8 वर्ष पूरे कर लेता, जहां पर कई तो कुछ वर्ष भी पूरे नहीं कर पाते हैं। कई बार वह सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ते चढ़ते रह गया और भागने में कामयाब रहा था। उसके सिर पर 12 लाख रुपए का इनाम घोषित था। वुरहान वानी के मारे जाने के बाद वह कश्मीर में आतंकियों का पोस्टर ब्यॉय था।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv