कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन अब मेहनत की मजदूरी देने का समय आया : उमेश अग्रवाल
गुरुग्राम विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने कहा कि जनता की सेवा में भारतीय जनता पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हर गली-मोहल्ले और कालोनी में विकास के कार्यों को व्यापक पैमाने पर किया गया है। अब इन सब कार्यों
यानी मेहनत की मजदूरी देने का समय आ गया है।
पार्टी का हर कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जुट जाएं। यह बात उन्होंने यहां शीतला कालोनी में शक्ति केंद्र प्रमुख, सहायकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने बेशक अभी कोई उम्मीदवार घोषित न किया हो, लेकिन हमारे लिए कमल का फूल चुनाव निशान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं। उम्मीदवार का फैसला करना केंद्रीय नेतृत्व का काम है। जो केंद्र यहां भेजेगा, वही हमें मंजूर होगा। अग्रवाल ने कहा कि हमारी यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि हम पार्टी के लिए काम करते हुए गुरुग्राम लोकसभा सीट में पूरी मेहनत के साथ भारी मतदान भाजपा के लिए कराएं।
हमें गत लोकसभा चुनावों से भी अधिक मतों से गुरुग्राम विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार को वोट दिलवाने हैं। गत चुनावों में गुरुग्राम विधानसभा से एक लाख दस हजार वोटों से बढ़त थी, जो कि इस बार डेढ़ लाख से अधिक होनी चाहिए। इसी तरह विधानसभा में
84 हजार वोटों से बढ़त थी, जो इस बार लाख के पार होनी चाहिए। यह सब कोई एक नेता नहीं कर सकता, बल्कि हर एक कार्यकर्ता कर सकता है। उन्हें अपने कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए इस लक्ष्य को पार कर देंगे। अग्रवाल ने
कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोगों के दम पर आपके हकों के लिए सरकार से भी लड़ता हँू। सडक़ से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाता हूँं। इसलिए आज क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी भी नहीं है। थोड़ी बहुत कमी जो है, उसे आगामी समय में पूरा कर दिया जाएगा। इसलिए कार्यकर्ता इस चुनाव को अपना चुनाव मानकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि चाहे बिजली की बात या पानी, चाहे सडक़ों की बात हो या गलियों की, कोई यह शिकायत नहीं कर सकता कि उनकी कालोनी में कमी है। लोगों के बीच जा-जाकर उन्होंने काम पूछे हैं और फिर उन्हें पूरा कराया है। गुरुग्राम का सबसे बड़ा मुद्दा आयुद्ध डिपो के दायरे में 900 मीटर का था, वहां पर भी बिजली और पानी पहुंचाया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसराज कसाना, पूर्व डिह्रश्वटी मेयर परमिन्द्र कटारिया, शीतला मंडल अध्यक्ष सीताराम सिंघल, दयानंद मंडल अध्यक्ष वेद भारत आर्य, गुरुग्राम विधानसभा विस्तारक अविनेश अहलावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य सतनारायण गौतम, अशोक विहार निवासी महेन्द्र प्रधान, विनोद गुलिया, शीतला कालोनी निवासी राजपाल भड़ाना एवं विनोद सैनी सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।