Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
न्यूज़ ग्राउंड विशेष
By   V.K Sharma 11/06/2022 :11:34
कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !
 


लखनऊ, उत्तर प्रदेश (न्यूज़ ग्राउंड) आकाश मिश्रा : उत्तर प्रदेश में अब उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिस प्रकार से प्रयागराज में हिंसा हुई, उसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने कड़े ऐक्शन के निर्देश जारी किए। शुक्रवार को हिंसाग्रस्त इलाकों में माहौल को शांत करने में डीएम समेत कई अधिकारी घायल हुए। एडीजी प्रेम प्रकाश और कमिश्नर को लाठी भांजते देखा गया। अब अटल चौक के आसपास के इलाकों में जहां से पत्थरबाजी हुई थी, वहां बुलडोजर पहुंच गई है। उपद्रवियों की पहचान कर अवैध निर्माणों को ढाहने की तैयारी की जा रही है। वहीं, कानपुर में 3 जून की हिंसा मामले में शनिवार को शासन की कार्रवाई हुई। हिंसा के मास्टरमाइंड जफर हयात हाशमी के एक करीबी के मकान पर बुलडोजर चला है। योगी सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। यूपी पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रयागराज में उपद्रव वाले इलाकों में दो बुलडोजर पहुंच गए हैं। लोगों से मकान के दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रशासन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर का ऐक्शन कर सकता है। लोगों से दस्तावेजों की मांग कर उपद्रवियों को भी चिन्हित करने की कोशिश की जा रही है। उपद्रवियों पर सख्त ऐक्शन की तैयारी की जा रही है। यूपी में हुई हिंसा के मामले में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से सभी जिलों में धर्मगुरुओं से बातचीत कर माहौल को शांत करने की कोशिश की गई। सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई। लोगों को समझाया गया। पूरे प्रदेश में चार से पांच स्थानों पर भीड़ जुटी और उपद्रव की कोशिश की गई।अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सहारनपुर में भी भीड़ बाहर निकली थी, उन्हें समझा-बुझाकर भेज दिया गया। मुरादाबाद और फिरोजाबाद में भी हल्की-फुल्की घटनाओं की रिपोर्ट आई है। प्रयागराज में भीड़ अधिक एकत्र हो गई। नए लड़के ज्यादा इकट्‌ठा हो गए। उन्होंने पत्थरबाजी की। प्रशासन ने यहां स्थिति को काबू में कर लिया है। धर्मगुरुओं से अपील गई है। पत्थरबाजों से घर जाने की अपील की गई है। सभी को घर जाने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से पत्थरबाजी कर रहे 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एसीएस अवस्थी ने कहा कि हर जिले में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से कार्रवाई हो रही है। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल को मोबिलाइज रखा गया है। सभी बड़े शहरों में शांति रखी गई है। प्रयागराज में जहां अधिक पत्थरबाजी हुई है, वहां पर पत्थरबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी। एसीएस ने कहा कि कानपुर में प्रशासन और पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद बनाकर शांति बनाए रखने में कामयाबी हासिल की है।

कानपुर में जफर हयात के रिश्तेदार के घर पर कार्रवाई


कानपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी के रिश्तेदार के घर पर बुलडोजर चला। जफर हयात को कानपुर हिंसा का मास्टरमाइंड करार दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिस व्यक्ति के मकान के अवैध हिस्से को गिराया गया है, उसका नाम इश्तियाक बताया जा रहा है। ऐसे में यूपी पुलिस की ओर से कानपुर में एक्शन स्टार्ट हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहने वाली है। इश्तियाक के मकान को पहले ही अवैध घोषित किया गया था। प्रशासन का कहना है कि इस मकान का नक्शा पास नहीं कराया गया है। इश्तियाक को जफर हयात का फाइनेंसर और करीबी बताया जा रहा है। कानपुर के बेनी झावर इलाके में स्थित मकान को तोड़ा जा रहा है। कानपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इश्तियाक के आवास के अलावा अन्य मकानों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर विकास प्राधिकार के सचिव ने कहा कि यह इमारत इश्तियाक की है। केडीए की ओर से अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। लगातार 8 महीने से इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। भूमाफिया के खिलाफ केडीए की ओर से कार्रवाई की जा रही है।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv