Breaking News
नुपुर शर्मा की पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से मचा बवाल, मुस्लिम देशों ने किया विरोध, अलकायदा से मिली धमकी ! जाने क्या है पूरा मामला ?  |  कानपूर में चला बाबा का बुलडोज़र !  |  पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या !  |  बिहार भागलपुर की शिक्षिका डॉ सुमन सोनी को दादा साहेब फाल्के नारी शक्ति आइकॉन अवॉर्ड से नवाजा गया !  |  जिन्ना टावर का नाम एपी जे अब्दुल कलाम टावर रखा जाए,-सुनील देवधर  |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, मौर्य व पाठक बने उपमुख्यमंत्री  |  मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, Remdesivir की 4.5 लाख खुराक का होगा आयात, लगेगी अब कोरोना पर लगाम  |  हमारा परिवार पूर्वी दिल्ली इकाई द्वारा वार्षिकोत्सव बड़ी ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ  |  एम०एस०पी० निरंतर बढती रहेगी, मंडियां होंगी अधिक मजबूत और किसानों की आय बढ़ेगी भ्रम भी होगा दूर - राजकुमार चाहर (सांसद)-राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा  |  लव जिहाद और धर्मांतरण पर सख्त हुई योगी सरकार ने नए अध्यादेश को दी मंजूरी, अब नाम छिपाकर शादी की तो होगी 10 साल कैद !   |  
अपराध
By   V.K Sharma 15/03/2019 :13:24
न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में हुआ आतंकी हमला ,40 लोगों की मौत, हमलावर ऑस्ट्रेलिया का नागरिक, नमाज पढ़ने गए बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी सुरक्षित निकाले
 





नई दिल्ली(न्यूज़ ग्राउंड)आकाश मिश्रा : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों अल-नूर औरलिनवुड में शुक्रवार को गोलीबारी हुई। हमला दोपहर की नमाज के बाद किया गया। इसमें 40 लोग मारे गए और 50जख्मी हैं। पुलिस ने कहा कि हम स्थिति को संभालने में जुटे हैं लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है। हमलावर सक्रिय है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मस्जिद के पास से एक कार से कई आईईडी को डिफ्यूज किया। इसके अलावाराजधानी ऑकलैंडस्थित ब्रिटोमार्ट ट्रेन स्टेशन में भी बम स्क्वाड ने नियंत्रित धमाके के जरिए बम को डिफ्यूज किया। न्यूजीलैंड पुलिस के मुताबिक, हमलावर एक ऑस्ट्रेलियाई युवक ब्रेंटन टैरेंट (28) था। उसने मस्जिद में घुसने से पहले ही फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में हमलावर को मस्जिद के अंदर घुसकर लोगों पर गोलियां बरसाते देखागया। हालांकि, घटना के बाद फेसबुक और ट्विटर ने यह वीडियो ब्लॉक कर दिए हैं।गोलीबारी के बाद हमलावर कोवापस अपनी कार में बैठकर बंदूक के अटकने और लोगों को आसानी से मारने के बारे में भी बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेंटन नेखतरनाक मंशा वाला37 पन्नों के एक मैनिफेस्टो भी लिखा था। ब्रेंटन के पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है। गोलीबारी स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 1.45 बजे हुई। बांग्लादेश टीम के कुछ सदस्य कोचिंग स्टाफ के साथ नमाज पढ़ने अल-नूर मस्जिद गए थे। एसपीईएन के बांग्लादेश के कॉरस्पॉन्डेंट मोहम्मद इस्लाम भी खिलाड़ियों के साथ थे। इस्लाम के मुताबिक- खिलाड़ी जैसे ही बस से उतरे, उन्होंने मस्जिद के अंदर गोलियों की आवाज सुनी। वे भीतर जाने ही वाले थे कि कई लोग अंदर से भागते हुए निकले। कुछ लोगों ने खिलाड़ियों के सामने ही दम तोड़ा। 10 मिनट में ही खिलाड़ी वहां से होटल के लिए निकल गए। बांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल ने ट्वीट किया- हमलावरों से पूरी टीम सुरक्षित है। यह एक भयावहअनुभव रहा। हमारे लिए प्रार्थना करें।बांग्लादेश टीम के प्रवक्ता ने कहा कि पूरी टीम सुरक्षित है लेकिन सभी खिलाड़ी मानसिक रूप से तनाव में हैं। इस घटना के बाद देशभर में मस्जिदों को बंद करने के लिए कहा गया है।पुलिस कमिश्नर माइक बुश ने गोलीबारी के चलते क्राइस्टचर्च के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। ऑफिस, लाइब्रेरी और इमारतें भी बंद कर दी गई हैं।माइक ने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर न निकलें और किसी व्यक्ति के संदिग्ध बर्ताव की सूचना दें। एक चश्मदीद ने बताया कि उसने गोलीबारी की आवाज सुनी। चार लोग जमीन पर गिरे हुए थे और हर तरफ खून बिखरा हुआ था। सिटी काउंसिल ने पेरेंट्स के लिए हेल्पलाइन जारी की है ताकि बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा सके। पास के इलाके में जलवायु परिवर्तन रैली के लिए लोग जुटने वाले थे। पुलिस ने कहा कि जब तक कहा न जाए, लोग किसी भी इलाके में न जाएं।



V.K Sharma
Editor in Chief
Live Tv
»»
Video
»»
Top News
»»
विशेष
»»


Copyright @ News Ground Tv